मिर्जापुर, जनवरी 26 -- मिर्जापुर। बजरंग दल के तत्वावधान में इमिलिया चट्टी में 'बलोपासना दिवस' के अवसर पर कबड्डी प्रतियोगिता और समरसता भोज का आयोजन हुआ। अर्जुन मौर्य जिला संयोजक, बजरंग दल चुनार और कार्यक्रम संयोजक सुनील गुप्ता के नेतृत्व में आयोजित इस कार्यक्रम में युवाओं ने अपने खेल कौशल का प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता में चुनार के सभी आठों प्रखण्डों की टीमों ने हिस्सा लिया। खिलाड़ियों के बीच कड़ा मुकाबला देखा गया। फाइनल मुकाबले में जमालपुर दक्षिणी की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए विजेता का खिताब अपने नाम किया, जबकि जमालपुर उत्तरी की टीम उपविजेता रही। विजेता और उपविजेता टीम के खिलाड़ियों को मेडल, प्रमाण पत्र और अंगवस्त्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। साथ ही, खेल में शामिल होने वाले अन्य सभी खिलाड़ियों को सहभागिता प्रमाण पत्र देकर उनका उत्साहवर...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.