सोनभद्र, दिसम्बर 13 -- म्योरपुर, हिंदुस्तान संवाद। स्थानीय ब्लाक के गोविंदपुर स्थित खेल मैदान पर शनिवार को युवा खेलकूद महोत्सव का आयोजन हुआ। खेलकूद महोत्सव में खैराही, किरवानी, गंभीरपुर, कुस्महा एवं रनटोला पंचायतों से दर्जनों युवक-युवतियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कबड्डी में गंभीरपुर के युवाओं का दबदबा रहा। खेल महोत्सव के अंतर्गत महिला एवं पुरुष वर्ग की कबड्डी प्रतियोगिता, कुर्सी दौड़, रूमाल झपट्टा तथा हमारा ग्राम पंचायत प्रतिनिधि कैसा हो विषय पर वाद-विवाद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कबड्डी बालिका वर्ग में गोविंदपुर टीम ने खैराही टीम को 27-3 अंकों से पराजित कर विजय प्राप्त की। वहीं कबड्डी बालक वर्ग में गंभीरपुर टीम ने गोविंदपुर टीम को 20-8 अंकों से हराकर प्रथम स्थान प्राप्त किया। शिव नारायण यादव ने बताया कि यह आयोजन युवाओं में खेल भावन...