चम्पावत, जनवरी 8 -- चम्पावत में विधान सभा स्तरीय खेल महाकुंभ जारी है। अंडर-19 कबड्डी में खर्ककार्की की टीम विजेता बनी। सभी विजेताओं को मुख्य अतिथि पालिकाध्यक्ष प्रेमा पांडेय ने पुरस्कार बांटे। चम्पावत गोरलचौड़ मैदान में गुरुवार को अंडर-19 बालिका वर्ग की खेल प्रतियोगिताएं हुई। डीओ जसवंत खड़ायत ने बताया कि खो-खो में स्वाला की टीम ने बाजी मारी। सौ मीटर रेस में गहना, मनीषा और निर्मला विजेता बनीं। दो सौ मीटर में ज्योति,ऊषा, मानसी, 400 मीटर में प्रार्थना, निकिता, पूजा, 800 मीटर में प्रार्थना, मानसी और दीपा जोशी विजेता बनी। 1500 मीटर में सरिता और सोनिया विजेता बने। निर्णायक प्रदीप बोरा, चंदन अधिकारी, मुकेश वर्मा, मुकेश टम्टा, शंकर पांडेय, नंदू राम, ललित मोहन, दया किशन, जीवंती कोहली, रमेश जोशी रहे। आयोजन में बीओ हिमांशु कुमार, सुरेश जोशी, शंकर सि...