गाजीपुर, नवम्बर 28 -- खानपुर, हिन्दुस्तान संवाद। क्षेत्र के बैजनाथ इंटर कॉलेज गौरपारा उचौरी के मैदान पर ब्लॉक स्तरीय कबड्डी और खो-खो प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। खंड शिक्षा अधिकारी सैदपुर उदय चंद्र राय ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि खेल छात्रों के सर्वांगीण विकास की नींव रखती है। कबड्डी प्रतियोगिता के जूनियर बालक वर्ग में सीएस औड़िहार की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान प्राप्त किया। सीएस खानपुर उपविजेता रहा। जूनियर बालिका वर्ग में सीएस चिलौना कला विजेता और सीएस औड़िहार उपविजेता बनी। वहीं प्राइमरी बालक वर्ग में सीएस ताजपुर मोलना ने जीत दर्ज की, जबकि सीएस चिलौना कला दूसरे स्थान पर रही। खो-खो मुकाबलों में भी खिलाड़ियों का उत्साह देखते ही बन रहा था। जूनियर बालक वर्ग में सीएस अमुवारा चैंपियन बना और यूपीएस मौधा उपवि...