रांची, जनवरी 5 -- अनगड़ा, प्रतिनिधि। स्वर्णरेखा जल विद्युत परियोजना सिकिदिरी फुटबॉल मैदान में आयोजित जनकल्याण समर्पण संस्थान खेल महोत्सव में सोमवार को बालिका कबड्डी आयोजित की गई। कबड्डी बालिका वर्ग सीनियर में ब्लंडर पॉवर गर्ल्स ने 41-30 स्कोर के साथ ब्लैक पैंथर्स गर्ल्स को हराकर विजेता बनी। बालिका जूनियर वर्ग में जंगबाज गर्ल्स ने संत कबीर पब्लिक स्कूल को 33-31 से हराकर विजेता बनी। 400 मीटर दौड़ सब जूनियर बालिका वर्ग में रिया कुमारी स्वर्ण, मायुति कुमारी रजत, मीनू कुमारी कांस्य, 400 मीटर जूनियर बालिका वर्ग में गायत्री कुमारी स्वर्ण, रिंकी कुमारी रजत, दिया कुमारी ने कांस्य पदक प्राप्त किया। 800 मीटर बालक जूनियर वर्ग में शाहबाज हुसैन स्वर्ण, राहुल करमाली रजत, कपिल मुंडा कांस्य, 1600 मीटर दौड़ सीनियर बालक वर्ग में सन्नी मुंडा स्वर्ण, रोहित मुं...