छपरा, अक्टूबर 23 -- छपरा, हमारे प्रतिनिधि। बिहार राज्य खेल प्राधिकरण पटना एवं जिला प्रशासन सारण के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित सारण प्रमंडल विद्यालय खेल 2025 में बेहतर खेल का प्रदर्शन करते हुए सारण जिला बालक एवं बालिका वर्ग के अंडर 14 , 17 एवं 19 आयु वर्ग में विजेता हुआ। राजेन्द्र स्टेडियम में आयोजित हैंडबॉल प्रतियोगिता में सारण के खिलाड़ियों ने सिवान एवं गोपालगंज टीम के साथ मैच खेलते हुए सभी आयु वर्ग में उम्दा खेल का प्रदर्शन कर सभी विजेता ट्रॉफी अपने नाम किया। कबड्डी में बालक अंडर 14 एवं 17 में सारण विजेता जबकि सिवान उपविजेता रहा, अंडर 19 में गोपालगंज विजेता सिवान उपविजेता रहा । वहीं बालिका 14 एवं 17 में सिवान विजेता जबकि सारण उपविजेता जबकि अंडर 19 आयु वर्ग में गोपालगंज विजेता सीवान उपविजेता रहा। वहीं हैंडबॉल के खिताबी मुकाबले में बालक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.