नई दिल्ली, दिसम्बर 16 -- मोहाली के सोहाना में एक टूर्नामेंट के दौरान कबड्डी प्लेयर और प्रमोटर कंवर दिग्विजय सिंह राणा उर्फ राणा बलाचौरिया की हत्या के मामले में मंगलवार को पुलिस ने कई खुलासे किए। मोहाली एसएसपी हरमनदीप सिंह हंस ने कहा कि यह हत्या कबड्डी पर नियंत्रण और वर्चस्व बनाने से जुड़ी है। इस मर्डर का सिद्धू मूसेवाला की हत्या से कोई संबंध नहीं है। एसएसपी ने स्पष्ट किया कि यह हत्या कबड्डी को कंट्रोल करने या डॉमिनेंट करने के उद्देश्य से की गई है। राणा बलाचौरिया कबड्डी के क्षेत्र में बड़ा नाम था। राणा बलाचौरिया का नाम गैंगस्टर जग्गू भगवानपुरिया की गैंग से जोड़ा जाता है। डोनी बल और लकी पटियाल दोनों गैंग एक साथ काम करते हैं। इन दोनों ने इस हमले की जिम्मेदारी ली है और कहा है कि उनके शूटर्स ने इस वारदात को अंजाम दिया है। उन्होंने आगे बताया कि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.