साहिबगंज, मार्च 25 -- साहिबगंज। धनबाद में आयोजित 12वीं झारखंड राज्य सब जूनियर बालक एवं बालिका कबड्डी प्रतियोगिता में साहिबगंज की बालिका टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए तीसरा स्थान हासिल कर कांस्य पदक अपने नाम किया। प्रतियोगिता का आयोजन कबड्डी एसोसिएशन ऑफ झारखंड और धनबाद कबड्डी संघ की ओर से 22 से 23 मार्च तक किया गया। इस उपलब्धि के बाद टीम के साहिबगंज लौटने पर डीसी हेमंत सती ने कार्यालय प्रकोष्ठ में खिलाड़ियों को सम्मानित किया ।मौके पर खेल शिक्षक वीरेंद्र कुमार, कोच योगेश यादव, गौरव झा और कोशल किशोर मरांडी भी उपस्थित थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.