उन्नाव, दिसम्बर 2 -- बीघापुर। क्षेत्र के गांव रुझेई स्थित रामनाथ इंटर कॉलेज रुझेई के खेल मैदान में ब्लाक स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। प्रतियोगिता में 400 मीटर दौड़ बालक वर्ग में उमेश प्रथम, मयंक द्वितीय व राजू ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। बालिका वर्ग की 400 मीटर दौड़ में अंशिका प्रथम, वंदना द्वितीय तथा सिमर तीसरे स्थान पर रही। 50 मीटर दौड़ बालक वर्ग में शशांक प्रथम, आर्यन द्वितीय एवं लवकुश तृतीय स्थान पर रहे। 50 मीटर बालिका वर्ग में प्रियांशी प्रथम, वर्तिका द्वितीय व अंशिका तृतीय रहीं। कबड्डी प्रतियोगिता में घाटमपुर कला ने जीत दर्ज की। इस मौके पर खंड शिक्षाधिकारी शुचि गुप्ता, व्यायाम शिक्षिका निशा तोमर, धीरज प्रताप सिंह, गणेश शंकर गुप्ता, विश्वनाथ सिंह, राजकिशोर, विजय सिंह, संदीप शुक्ला, निखिलकांत दीक्षित, रामनरेश आदि मौजूद रहे। ...