लखनऊ, फरवरी 11 -- लखनऊ, संवाददाता। खुन खुन जी गर्ल्स पीजी कॉलेज में शिक्षा शास्त्र विभाग और स्पोर्ट्स क्लब की ओर से आयोजित दो दिवसीय अंतर क्लास कबड्डी प्रतियोगिता में बीए द्वितीय वर्ष की टीम विजेता बनीं। जिसे मुख्य अतिथि लुआक्टा अध्यक्ष डॉ. मनोज पांडेय, प्राचार्या प्रो. अंशु केडिया और स्पोर्ट्स क्लब इंचार्ज प्रोफेसर चेतना सामंत ने सम्मानित किया। प्राचार्या ने बताया कि दो दिवसीय प्रतियोगिता में बीए प्रथम वर्ष की टीम तृतीय और बीए तृतीय वर्ष की टीम ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। केकेसी से प्रो. वीर विक्रम सिंह, मुमताज पीजी से डॉ. इमरान खान की मौजूदगी में विजेताओं को सर्टिफिकेट और मेडल प्रदान किए गए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.