भागलपुर, जनवरी 26 -- नवगछिया, निज संवाददाता। खगड़ा पंचायत के नया टोला बोड़वा गांव में सरस्वती पूजा के अवसर पर महंत युवा नाट्य कला परिषद के तत्वावधान में आयोजित द्वितीय वार्षिक कबड्डी प्रतियोगिता का उद्घाटन भागलपुर जिला परिषद अध्यक्ष विपीन कुमार मंडल ने किया। कबड्डी प्रतियोगिता में कुल 6 टीमों ने भाग लिया। प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला खगड़ा टीम और लगार अगुवानी परबत्ता टीम के बीच खेला गया, जिसमें खगड़ा टीम ने शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए 45 अंकों के साथ मुकाबला अपने नाम किया। कार्यक्रम में जदयू जिला उपाध्यक्ष गुलशन कुमार, जदयू अतिपिछड़ा प्रकोष्ठ के प्रदेश सचिव प्रशांत कुमार कन्हैया, आयोजनकर्ता सिंटू कुमार, जदयू नेता प्रभाकर सिंह निषाद, सरपंच प्रतिनिधि शैलेश कुमार, अजेश साहू, रणविजय आदि मौजूद थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस...