बगहा, जनवरी 11 -- चनपटिया, नगर संवाददाता। चनपटिया प्रखंड के लखौरा वार्ड संख्या-पांच में शनिवार को सीनियर बालक कबड्डी प्रतियोगिता का शुभारंभ हुआ। जिसका शुभारंभ प्रखंड उप प्रमुख आदित्य कुमार सिंह ने फीता काटकर किया। उद्घाटन के उपरांत उन्होंने सभी खिलाड़ियों से हाथ मिलाकर परिचय प्राप्त किया और खेल में बेहतर करने की शुभकामनाएं दी। इस दौरान उन्होंने खिलाड़ियों से कहा कि खेल को खेल भावना से खेलना चाहिए। कबड्डी एक ऐसा खेल है, जिसे खेलो तो किसी और दूसरे व्यायाम या कसरत की जरूरत नहीं होती है। यह भारत का अपना खेल है, जिसमें न तो ज्यादा खर्च की जरूरत होती है और न ही बड़े मैदान की। पहले दिन हुए प्रतियोगिता में शेखधुरवा और बनकटवा की टीमों ने अपनी सहभागिता की। कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन नवयुवक कमिटी के द्वारा किया गया। कमिटी के अध्यक्ष अखिलेश कुमार व साह...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.