बिहारशरीफ, फरवरी 20 -- कबड्डी प्रतियोगिता: विजेता बनी कोनंद विद्यालय की टीम फोटो : कबड्डी : जीत के बाद जश्न मनाते हुई छात्रा व अन्य। अस्थावां, निज संवाददाता। प्रखंड के कोनंद विद्यालय में गुरुवार को पंचायत स्तरीय वार्षिक कबड्डी प्रतियोगिता हुई। इसमें कोनंद पंचायत के चार स्कूलों ने भाग लिया। पिरामल फाउंडेशन एवं जन जागरण संस्थान के सहयोग से प्रतियोगिता करायी गयी। कोनंद उत्क्रमित मध्य विद्यालय विजेता बना। जबकि, गोबर बिगहा मध्य विद्यालय उपविजेता रहा। प्रधानाध्यापक मो. राशिद इकबाल ने कहा कि ऐसे आयोजनों से छात्रों की खेल प्रतिभा निखरती है। ग्रामीण क्षेत्रों में प्रतिभाओं की कमी नहीं है, बस सही मार्गदर्शन की जरूरत है। मौके पर अरुण कुमार, उदय कुमार, रोहित कुमार आदि मौजूद थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रका...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.