हरदोई, मार्च 7 -- हरदोई, संवाददाता। कस्बे के एलपीएस स्कूल में आयोजित तीन दिवसीय प्रदेश स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता में सहारनपुर की टीम ने 48 पॉइंट बनाकर बाजी जीती। प्रतिद्वंद्वी टीम वाराणसी को 28 पॉइन्ट पर रोकने में सफलता हासिल की। प्रदेश के 18 मण्डलों की टीम खिलाड़ियों ने कबड्डी के खूब करतब दिखाए। 16 टीमों पर विजय प्राप्त कर सेमीफाइनल और फिर फाइनल में पहुंची सहारनपुर व वाराणसी टीमों के बीच जमकर संघर्ष हुआ। गुरूवार को सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए सहारनपुर मण्डल के खिलाड़ियों ने फतह हासिल की। टूर्नामेंट समापन दिवस के मौके पर खेल निदेशालय कबड्डी एसोसिएशन के महासचिव राजेश कुमार सिंह, एलपीएस की मुख्य प्रशासिका एवं पूर्व एमलसी कांति सिंह, जिला क्रीड़ा अधिकारी मंजू शर्मा व प्रधानाचार्य केके शर्मा ने विजेता व उपविजेता टीम के खिलाड़ियों को प्रमाणपत्र ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.