पीलीभीत, दिसम्बर 15 -- पीलीभीत। चौधरी निहाल सिंह डिग्री कालेज में दो दिवसीय कालेज स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का समापन हो गया। विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किए गए। खेलकूद प्रतियोगिता में चौधरी निहाल सिंह पब्लिक स्कूल, इंटर कालेज, डिग्री कालेज के छात्र-छात्राओं ने सामृहिक रूप से प्रतिभाग किया। समापन कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिला क्रीड़ा अधिकारी जयवीर सिंह रहे। उन्होंने कहा कि हमें कभी हार नहीं माननी चाहिए। खेल में जीतना नहीं, जीतने की चाह रखना ही सबकुछ है। दूसरे दिन की खेलकूद प्रतियोगिता में लंबी, ऊंची कूद, कबड्डी, खो-खो, वॉलीबाल, गोला फेंक, चक्का फेंक आदि प्रतियोगिताएं कराई गई। ऊॅचीकूद सब जूनियर बालक वर्ग में विश्वप्रताप प्रथम, विराट द्वितीय, आयुष पाल तृतीय रहे। चक्काफेंक और गोला फेंक सुपर सीनियर बालिका वर्ग में वर्षा प्...