बिजनौर, दिसम्बर 31 -- ग्राम जित्तनपुर की 17 वर्षीय खिलाड़ी भूमिका ने कोलकात्ता में आयोजित 51 वीं जूनियर नेशनल कबड्डी प्रतियोगिता में उत्तर प्रदेश का प्रतिनिधित्व कर जनपद का नाम रोशन किया है। कोलकाता से मंगलवार की शाम जब भूमिका धामपुर पहुंची तो बस से उतरते ही भीड़ ने भूमिका का माला पहनाकर स्वागत किया। जुलूस की शक्ल में भूमिका को उसके आवास तक लेकर पहुंचे। प्रतियोगिता 25 से 28 दिसंबर तक कोलकाता के दमदम क्षेत्र में आयोजित की गई थी। जिसमें राजस्थान, हरियाणा, दिल्ली, उत्तराखंड आदि प्रदेशों सहित देशभर की 36 टीमों ने प्रतिभाग किया। भूमिका ने न केवल इस प्रतियोगिता में उत्तर प्रदेश का प्रतिनिधित्व ही किया, बल्कि मुरादाबाद मंडल से एकमात्र भूमिका ही चयनित महिला खिलाड़ी रही।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.