देवघर, जून 12 -- देवघर,प्रतिनिधि। प्रथम झारखंड स्टेट अंडर-18 बालक/बालिका कबड्डी प्रतियोगिता 14 जून से 15 जून 2025 तक बोकारो में होना निर्धारित है। इस प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए देवघर अंडर-18 बालक/ बालिका टीम के चयन के लिए 13 जून 2025 को इनडोर स्टेडियम देवघर में अपराह्न 4 बजे से सलेक्शन ट्रायल रखा गया है। इस चयन ट्रायल वैसे कबड्डी खिलाड़ी जिनकी उम्र 15 से 18 वर्ष के बीच में है, वे खिलाड़ी ट्रायल में भाग ले सकते हैं। अशरफ अली, मोनू, रंजीत आदि तकनीकी पदाधिकारियों की देख रेख में चयन ट्रायल सफलता पूर्वक संपन्न किया जायगा। इस बात की जानकारी जिला कबड्डी संघ के पदाधिकारी धर्मेन्द्र देव ने दी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...