देहरादून, जनवरी 19 -- जिला खेल कार्यालय द्वारा ट्राईबल सब प्लान के तहत परेड ग्राउंड स्थित बहुद्देशीय हॉल में चल रही अनुसूचित जनजाति के अंडर-18 बालकों की राज्य स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता के दूसरे दिन सोमवार को देहरादून और उधमसिंहनगर की टीमें फाइनल में पहुंची। प्रतियोगिता का पहला सेमीफाइनल मैच पौड़ी गढ़वाल और देहरादून के बीच खेला गया। जिसमें देहरादून की टीम 44-22 से विजयी रही। दूसरा सेमीफाइनल मैच उधमसिंह नगर एवं टिहरी के मध्य खेला गया। जिसमें उधमसिंह नगर की टीम 38-30 से विजयी रही। फाइनल मुकाबला मंगलवार को दस बजे खेला जाएगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.