गोरखपुर, अप्रैल 13 -- ककरही, हिन्दुस्तान संवाद। गोला थाना क्षेत्र के घरावल गांव निवासी कबड्डी खिलाड़ी राजीव सिंह की खुदकुशी से हर कोई हैरान है। वह अपने मां-बाप का इकलौता बेटा था। उसने यह कदम क्यों उठाया इससे परिवारीजन भी अनजान हैं। राजीव अभी रामनवमी में ही घर आया था। गुरुवार को उसकी अपने मां से अन्तिम बार बात हुई थी। करीब तीस सेकेंड यह बात हुई थी, उसमें सिर्फ उसने अपनी बीमार मां से हालचाल ही पूछा था। घरावल निवासी रामकरन सिंह का राजीव इकलौता बेटा था उसके अलावा एक बेटी है। रामकरन सिंह विदेश में रहते हैं और उनकी पत्नी अमिता सिंह गोरखपुर में किराए के मकान में रह कर बड़ी पुत्री अन्नी सिंह को पढ़ाती हैं। अमिता सिंह अक्सर बीमार रहती हैं, जिसके चलते उनका गांव कम ही आना जाना होता है। राजीव की स्पोर्ट्स में रुचि देख रामकरन सिंह ने उसका दाखिला सैफई ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.