रांची, फरवरी 6 -- रांची। बीआईटी लालपुर परिसर में आयोजित चार-दिवसीय वार्षिक महोत्सव औरोरा का शुक्रवार को रंगारंग समापन हुआ। इस महोत्सव के अंतिम दिन कबड्डी और फैशन शो जैसी स्पर्धाओं में विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। मुख्य अतिथि डीन (स्नातकोत्तर) डॉ. संदीप सिंह सोलंकी ने विद्यार्थियों के कौशल की सराहना करते हुए कहा कि छात्रों के उत्साह और सहयोग के कारण ही इस तरह के भव्य आयोजन सफल हो पा रहे हैं। संस्थान के निदेशक डॉ. विजय कुमार झा ने महोत्सव की आयोजन समिति को सफल प्रबंधन के लिए बधाई दी। कार्यक्रम के संयोजक डॉ. आशुतोष मिश्र ने भी विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन किया। खेल संयोजक डॉ. संदीप शाहदेव ने प्रतियोगिता के सफल संचालन के लिए झारखंड कबड्डी संघ का आभार व्यक्त किया। उन्होंने विजेताओं को पुरस्कृत करते ह...