बेगुसराय, अक्टूबर 8 -- बेगूसराय, हमारे प्रतिनिधि। बिहार राज्य खेल प्राधिकरण, खेल विभाग, एवं जिला प्रशासन की ओर से जिलास्तरीय विद्यालय खेल प्रतियोगिता के तीसरे दिन बुधवार को कई तरह का खेल हुआ। इसके तहत गांधी स्टेडियम में खो-खो(बालक एवं बालिका), कबड्डी (बालिका), भारोत्तोलन, सेपकटेकरा, बीपी उच्च विद्यालय में क्रिकेट (अंडर 17 बालक), श्रीकृष्ण सिंह इंडोर स्टेडियम बेगूसराय में बैडमिन्टन खेल विधा का आयोजन एवं कल्याण केंद्र बरौनी रिफाइनरी बेगूसराय में ताइक्वांडो खेल का आयोजन किया गया। गांधी स्टेडियम बेगूसराय में तीसरे दिन का खेल का शुभारम्भ जिला खेल पदाधिकारी श्याम कुमार सहनी ने खिलाडियों से परिचय प्राप्त कर किया। जिला खेल अधिकारी श्याम कुमार सहनी ने कहा कि खेल स्वास्थ्य की दृष्टि से महत्वपूर्ण होने के साथ साथ अनुशासन एवं चरित्र निर्माण का भी प्र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.