फरीदाबाद, अक्टूबर 7 -- फरीदाबाद, वरिष्ठ संवाददाता। औषध नियंत्रण विभाग कफ सीरप बनाने वाले दवा निर्माताओं पर सख्ती करेगा। विभाग केंद्र सरकार द्वारा निर्धारित मानकों का पालन न करने वाले दवा निर्माताओं पर शिकंजा कसेगा। इसके लिए विभाग ने तैयारी कर ली है। शहर में दवा निर्माण की फैक्टरियों से देश के साथ-साथ विदेश में भी कफ सीरप सहित काफी दवाओं का निर्यात करते हैं। फरीदाबाद देश के बड़े दवा निर्माता शहरों में से एक था, लेकिन औद्योगिक नीति बेहतर न होने की वजह से यहां के दवा निर्माता हिमाचल प्रदेश चले गए। अभी भी शहर में छोटी-बड़ी करीब 20 फैक्टरियां हैं, जो दवा के क्षेत्र में काम कर रही हैं। इनमें से सात-आठ कफ सीरप भी बनाती हैं। शहर में डीएलएफ औद्याेगिक क्षेत्र, एनआईटी औद्योगिक क्षेत्र और बल्लभगढ़ इलाके में दवा बनाने की फैक्टरियां हैं। मध्य प्रदेश और...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.