बलिया, फरवरी 4 -- बलिया, संवाददाता। यूपी-बिहार की सीमा पर जनपद के भरौली में संदेह के आधार पर बुधवार को आबकारी विभाग ने एक ट्रक को रोक लिया। जांच में उस पर कोडिन युक्त कफ सीरप लदा मिला। इसके बाद जीएसटी और ड्रग विभाग की टीम ने छानबीन किया। जांच में कागजात सही मिलने पर गाड़ी को छोड़ दिया गया। शराब तस्करी रोकने के लिए भरौली में आबकारी विभाग की ओर से चेक पोस्ट बनाया गया है। वहां पर मौजूद आबकारी इंस्पेक्टर सदर विनय राय और उनकी टीम को यूपी से बिहार की ओर जा रही एक ट्रक पर दारु लदे होने का संदेह हुआ। शक के आधार पर टीम ने गाड़ी को रोक लिया। छानबीन की गयी तो उसमें करीब 332 पेटी कफ सीरप लदा हुआ था। इसके बाद उन्होंने मामले से अधिकारियों को अवगत कराया। अफसरों के निर्देश पर जीएसटी विभाग की टीम मौके पर पहुंच गयी। इसके बाद मामले की सूचना डीएलए आजमगढ़ को ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.