सिद्धार्थ, दिसम्बर 5 -- सिद्धार्थनगर, हिन्दुस्तान टीम। ड्रग इंस्पेक्टर एनके सिंह ने गुरुवार को शिकायतकर्ता के शिकायत निस्तारण के लिए कस्बे में स्थित पशुपति मेडिकल स्टोर का निरीक्षण किया। दवाओं के सैंपल लेने के साथ ही अभिलेखों की जांच की। शिकायतकर्ता आरके शुक्ला ने आईजीआरएस के माध्यम से बताया था कि कस्बा स्थित एक मेडिकल स्टोर पर नकली एवं नशीली दवाएं बेची जाती हैं। बिलिंग आदि में भी कमियां की जाती हैं। शिकायत के आधार पर वह जांच के लिए पहुंचे। तीन कफ सिरप व एक नारकोटिक्स इंजेक्शन का सैंपल लिया। क्रय विक्रय के अभिलेखों की जांच की। बिलिंग प्रक्रिया की सत्यता को भी परखा। ड्रग इंस्पेक्टर ने बताया कि 5296 रूपये की दवाएं सील की गई हैं, जिसको जांच के लिए भेजा जाएगा। आरोपों की सत्यता पाए जाने पर संबंधित जिम्मेदार के विरूद्ध मुकदमा दर्ज कराया जाएगा। ...