गाजीपुर, फरवरी 10 -- गाजीपुर। थाना कोतवाली पुलिस ने कोडिन कफ सिरप के दर्ज मामले में आरोपी अमित सिंह की 60 लाख 35 हजार रुपये की अचल संपत्ति कुर्क की। यह संपत्ति अमित ने अपनी पत्नी के नाम से खरीदी थी। कुर्की की कार्रवाई अस्थायी रुप से की गयी है। सीओ सिटी शेखर सेंगर ने बताया कि 24 नवम्बर को कोतवाली में कोडिन कफ सिरप के मामले में छह फर्म संचालकों पर केस दर्ज किया गया था। इस मामले में कोतवाली पुलिस ने आरोपी अमित सिंह पुत्र सुभाष सिंह निवासी झोटना थाना भुड़कुड़ा की ओर से अपनी पत्नी अनीता सिंह के नाम से खरीदी गई भूमि को अस्थायी रुप से कुर्क किया है। यह अचल सम्पत्ति मौजा जखनियां गोविन्द परगना शादियाबाद तहसील जखनियां में आराजी नंबर 0636 रकबा 63.5 वर्ग मीटर और आराजी नंबर 816 में रकबा 64 वर्ग मीटर है। संपत्तियों की बाजार में अनुमानित कीमत 60 लाख 35 ...