देवरिया, जनवरी 3 -- देवरिया, निज संवाददाता। देवरिया जेल में धोखाधड़ी के मामले में बंद पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर को जमानत याचिका पर सुनवाई के लिए शनिवार को सीजेएम मंजू कुमारी के न्यायालय में पेश किया गया। विवेचक से साक्ष्य संकलन को लेकर बचाव पक्ष के अधिवक्ताओं ने सवाल खड़ा किए, अब 6 जनवरी को जमानत याचिका पर सुनवाई होगी। सुनवाई के बाद जाते समय उन्होंने कहा कि केवल उन्हें कफ सिरप के मामले में आवाज उठाने पर फंसाया गया है। पूर्व सांसद धनंजय सिंह के साथ ही उन्होंने वाराणसी के कुछ भाजपा के नेताओं का उन्होंने नाम उठाया तो अगले ही दिन आधी रात को उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया, ताकि यह मामला दब जाए। गिरफ्तारी के समय उन्हें ऐसा लग रहा था कि उनका एन्काउंटर कर दिया जाएगा, पूरी रात वह घबराते रहे। वह इस मामले में सर्वोच्च न्यायालय में पीआईएल दाखिल ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.