नई दिल्ली, दिसम्बर 5 -- नशीली कफ सिरप के कारोबार में मुख्य आरोपी शुभम जायसवाल ईडी का शिकंजा कसते ही वीडियो के जरिए सामने आया है। उसने अपने ऊपर लगे सभी आरोपों को गलत बताया है। उसने कहा कि वह केवल कफ सिरप का सप्लायर है। अगर कफ सिरप में कोई गड़बड़ी है तो इसे बनाने वाली फैक्ट्री और उसके मालिकों पर कार्रवाई क्यों नहीं हो रही है। शुभम जायसवाल ने इस कफ सिरप से किसी बच्चे की एमपी या राजस्थान में मौत की बातों को भी गलत बताया है। शुभम ने समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव को उसके खिलाफ दुष्प्रचार नहीं करने की अपील की है। इसके साथ ही मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से भी इस मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की है। ईडी ने गुरुवार को ही शुभम के घर पर नोटिस चस्पा किया था। शुभम ने कहा कि कफ सिरप को लेकर तरह-तरह की टिप्पणियां की जा रही हैं। बहुत से नेता इसे ...