नई दिल्ली, दिसम्बर 24 -- नई दिल्ली। कांग्रेस ने उत्तर प्रदेश में कथित कफ सिरप प्रक्रण को लेकर कोर्ट की निगरानी में न्यायिक जांच की मांग की है। पार्टी का आरोप है कि कोडीन युक्त कफ सिरप का बड़े पैमाने पर उत्पादन और आपूर्ति यूपी, बिहार, पश्चिम बंगाल और नेपाल तक की गई, जिससे नशे की लत फैली और हजारों युवाओं की जिंदगी बर्बाद हुई। एआईसीसी मुख्यालय में प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए कांग्रेस की प्रवक्ता सुप्रिया श्रीनेत ने इस मामले पर यूपी सरकार और केंद्र पर सवाल उठाए। उन्होंने दावा किया कि इस कथित घोटाले का मुख्य आरोपी वाराणसी से जुड़ा है और उसके सत्तारूढ़ गठबंधन के एक वरिष्ठ नेता से करीबी संबंध बताए जा रहे हैं। उन्होंने पूछा कि ऐसे आरोपियों को देश छोड़ने की अनुमति कैसे मिली। कांग्रेस ने केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा और मध्य प्रदेश के स...