मौदहा (हमीरपुर), फरवरी 11 -- यूपी में कफ सिरप तस्करी का मामला छाया हुआ है। आरोपियों पर शिकंजा कसा जा रहा है। इस बीच हमीरपुर के मौदहा तहसील के सिचौलीपुरवा मोहल्ले में कफ सिरप ने एक घर में कोहराम मचा दिया। दो साल के मासूम की कफ सिरप पीने के बाद हालत बिगड़ी और कुछ देर बाद ही उसकी मौत हो गई। परिजनों का आरोप है कि एक निजी क्लीनिक में दी गई कफ सिरप के कारण ही उनके लाडले की जान गई है। इस घटना ने पूरे क्षेत्र में दहशत और आक्रोश का माहौल पैदा कर दिया है।मामूली सर्दी-जुकाम और 'मौत' का सिरप जानकारी के अनुसार, सिचौलीपुरवा निवासी ब्रजेश का दो वर्षीय बेटा कार्तिक पिछले कुछ दिनों से सामान्य सर्दी और जुकाम से पीड़ित था। मंगलवार की दोपहर कार्तिक की मां रोशनी उसे लेकर मोहल्ले में ही संचालित एक प्राइवेट क्लीनिक पहुंची। क्लीनिक चलाने वाली कथित महिला डॉक्टर ने...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.