वाराणसी, जनवरी 4 -- वाराणसी, वरिष्ठ संवाददाता। कोडीनयुक्त कफ सिरप की तस्करी के मामले में सारनाथ पुलिस ने रविवार को प्रयागराज के प्रीतम नगर (धूमनगंज) निवासी सुरेशचंद्र गुप्ता को गिरफ्तार किया। सुरेशचंद्र की मेडिकल ऐंड सर्जिकल एजेन्सी नाम से फर्म है। इस फर्म में सारनाथ की पीडी फार्मा के खाते से 67 लाख रुपये भेजे गए थे, जो सरगना शुभम के फर्म के खाते में भेज दिए गए। पुलिस ने सुरेशचंद्र को सारनाथ क्षेत्र से गिरफ्तार किया। थानाध्यक्ष पंकज त्रिपाठी ने बताया कि बीते दिनों ड्रग विभाग ने परशुराम तिसरिया में बोगस फर्म पीडी फार्मा को पकड़ा था। इसके संचालक परशुराम तिसरिया निवासी विष्णु कुमार पांडेय पर केस दर्ज किया था। पुलिस की छानबीन के बाद 27 दिसंबर को विष्णु पांडेय एवं इस सिंडीकेट से जुड़े लोकेश अग्रवाल को गिरफ्तार किया गया। पीडी फार्मा के खाते से ...