टिहरी, जून 26 -- हाईकोर्ट और सरकार की पेंच में फंसे त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के बावजूद कई ग्रामीण क्षेत्रों में लोग निर्विरोध ग्राम प्रधान बनाने की प्रक्रिया में जुट गए हैं। मौजूदा आरक्षण के अनुरूप गांव में ग्राम प्रधान पद पर आपसी समन्वय से एक प्रत्याशी बनाकर ग्राम पंचायत को समृद्ध बनाने की कवायद में जुटे हैं। भिलंगना ब्लॉक की बासर पट्टी के कफोल गांव के ग्रामीणों ने कोर्ट और सरकार की लड़ाई को दरकिनार करते हुए अपना मुखिया चुन लिया है। कफोल गांव में ग्रामीणों ने बैठक आयोजित कर मौजूदा आरक्षण के अनुरूप सर्वसम्मति से राजेंद्र सिंह परमार को गांव का प्रधान निर्विरोध बनाने पर सहमति बनाई है। बता दें कि कफोलगांव में पृथक उत्तराखंड राज्य बनने के बाद से लगातार निर्विरोध निर्वाचन की प्रक्रिया चली आ रही है। जिस कारण राजेंद्र सिंह परमार को पांचवें निर्विर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.