लखनऊ, फरवरी 2 -- विकास के बयान पर ईडी ने चार शराब ठेकेदारों से की पूछताछ इन सभी को शनिवार को बुलाया गया था ईडी मुख्यालय वाराणसी और गाजियाबाद में लगायी गई थी रकम लखनऊ, विशेष संवाददाता कोडीन युक्त कफ सिरप की तस्करी के आरोपियों विभोर राणा, विशाल और विकास ने शराब व्यवसाय में भी रकम लगाई थी। मास्टरमाइंड शुभम जायसवाल के बेहद करीबी विकास नरवे ने गिरफ्तारी के बाद यह राज खोला था। उसने पूछताछ में कई साक्ष्य भी दिए। इसके बाद ही कुछ बैंक खातों को खंगाला गया, जिसमें शराब ठेकेदारों के साथ इन लोगों का लेन-देन भी मिला। आरोपियों ने वाराणसी और गाजियाबाद में इस व्यवसाय में रकम लगाई थी। ईडी ने इस जानकारी के बाद ही चार शराब ठेकेदारों से शनिवार व रविवार को काफी देर तक पूछताछ की। कफ सिरप की तस्करी के मामले में विकास नरवे की गिरफ्तारी के बाद से इस गिरोह के कई और...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.