रुद्रपुर, फरवरी 7 -- नानकमत्ता, संवाददाता। संयुक्त कर्मचारी महासंघ कुमाऊं गढ़वाल मंडल विकास निगम के प्रांतीय आह्वान पर नियमितीकरण नियमावली कट ऑफ डेट 2024 को शीघ्र जारी करने की मांग को लेकर राज्य में पर्यावरण संरक्षण के तहत चलाया जा रहा अनूठा पौधरोपण आंदोलन शुक्रवार को 217वें दिन भी जारी रहा। इस दौरान जनपद ऊधमसिंह नगर की कार्यकारिणी का गठन कर के महिमन सिंह कफलिया को अध्यक्ष और नीरज पाठक को महामंत्री बनाया गया। महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष दिनेश गुरुरानी के नेतृत्व में जनपद ऊधमसिंह नगर के पदाधिकारियों ने पर्यटक आवास गृह नानकमत्ता परिसर में विभिन्न प्रजाति के पौधों का रोपण किया। इसके बाद जनपद ऊधमसिंह नगर की कार्यकारिणी का गठन किया गया। इसमें सर्वसम्मति से खटीमा गैस सर्विस के महिमन सिंह कफलिया को अध्यक्ष, गदरपुर गैस सर्विस के नीरज पाठक को महामंत्...