दरभंगा, फरवरी 3 -- घनश्यामपुर। प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत जयदेवपट्टी स्थित कालिका क्रिकेट क्लब मैदान में क्रिकेट टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला खेला गया। यह रोमांचक मुकाबला मून स्टार क्रिकेट क्लब,पाली और आनंद इलेवन मोहना (झंझारपुर) के बीच हुआ। इसमें आनंद इलेवन मोहना ने शानदार प्रदर्शन करते हुए टूर्नामेंट के खिताब पर कब्जा जमाया। फाइनल मैच में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए आनंद इलेवन मोहना की टीम ने निर्धारित 20 ओवर में 310 रनों का स्कोर खड़ा किया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी मून स्टार क्रिकेट क्लब, पाली की टीम 217 रनों पर ही सिमट गई। इस तरह आनंद इलेवन मोहना ने मून स्टार क्रिकेट क्लब ने पाली को 94 रनों से करारी शिकस्त देकर फाइनल मुकाबला अपने नाम कर लिया। शानदार प्रदर्शन के लिए आनंद इलेवन के कप्तान आशीष झा को 'मैन ऑफ द मैच' के खिताब से नवाजा गया। ...