बुलंदशहर, फरवरी 14 -- कपड़े लाने की मामूली बात को लेकर विवाहिता के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। पीड़िता के पिता की तहरीर पर पुलिस ने ससुराल पक्ष के तीन लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। थाना नरसेना क्षेत्र के ग्राम मऊआखेड़ा निवासी जगदीश सिंह ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उनकी पुत्री बबीता की शादी करीब एक वर्ष पूर्व ख्वाजपुर मीरपुर नया गांव निवासी चन्द्रपाल पुत्र राजेन्द्र के साथ हुई थी। आरोप है कि 12 फरवरी 2026 को शाम करीब चार बजे बबीता ने अपने पति चन्द्रपाल से अपने और बच्चों के कपड़े लाने को कहा। इसी बात को लेकर विवाद हो गया। तहरीर के अनुसार चन्द्रपाल, नरेन्द्र पुत्र राजेन्द्र और राजेन्द्र निवासी ख्वाजपुर मीरपुर नया गांव ने मिलकर बबीता के साथ गाली-गलौज की और लात-घूंसों व डंडों से मारपीट की। इससे बबीता को गंभीर चोटें...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.