बिजनौर, जनवरी 31 -- कपड़े बेचने के बहाने घर में घुसे तीन युवकों ने एक महिला को नशा सुंघाकर उसके पास मौजूद 15 हजार रुपये लूट लिए और मौके से फरार हो गए। घटना के बाद परिजनों में दहशत का माहौल है। शहर कोतवाली की चांदपुर चुंगी पर इदरीस की बेकरी के पास विकलांग माजिद का घर है। शुक्रवार शाम तीन युवक कपड़ों की एक गठरी लेकर उसके घर पहुंचे और आवाज लगाते हुए अंदर घुस गए। युवकों ने माजिद की पत्नी से कहा कि वे कोट-पैंट समेत अन्य कपड़े बेहद सस्ते दामों में बेच रहे हैं। माजिद की पत्नी ने कपड़े लेने से इंकार किया, लेकिन युवक जबरन उसके पास पहुंच गए और कपड़े खरीदने की जिद करने लगे। इसी दौरान एक युवक उसके मुंह के सामने मफलर हिलाने लगा। बताया जाता है कि मफलर पर कोई नशीला पदार्थ लगा हुआ था, जिससे महिला को चक्कर आने लगे और वह लड़खड़ाकर गिरने लगी। इसी बीच युवकों ने उसक...