दरभंगा, दिसम्बर 23 -- दरभंगा, । बहेड़ी थाना क्षेत्र के महुआ सिमरी में सोमवार की दोपहर छत से गिरने से एक महिला गंभीर रूप से जख्मी हो गई। इलाज के लिए उन्हें आनन-फानन में डीएमसीएच पहुंचाया गया। इलाज के दौरान उन्होंने इमरजेंसी विभाग में दम तोड़ दिया। मृतका की पहचान रवि मंडल की पत्नी गोदावरी देवी (55) के रूप में की गई। उनकी मौत से परिजनों के बीच कोहराम मच गया। मृतका की बेटी का रो-रोकर बुरा हाल था। परिजनों ने बताया कि कपड़े पसारने के लिए मकान की छत पर बांस-बल्ले के सहारे रस्सी बांधी थी। कपड़े पसारने के दौरान बांस-बल्ला सहित महिला छत से नीचे गिरकर गंभीर रूप से जख्मी हो गईं थी। उन्हें पीएचसी ले जाया गया जहां से उन्हें डीएमसीएच रेफर कर दिया गया था।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...