गाजीपुर, फरवरी 20 -- मरदह। मरदह बाजार में बोगना गांव निवासी ज्वाला चौहान की कपड़े की दुकान है। गुरुवार की रात को दुकान बंद कर वह घर चले गए। देर रात्रि में अचानक अंदर से आग की लपटें उठते देखकर स्थानीय लोगों ने दुकानदार को फोनकर जानकारी दी। दुकानदार ज्वाला चौहान ने पहुंचकर शटर खोला लेकिन तब तक सारा सामान जलकर नष्ट हो गया। इस दौरान सैकड़ों की तादाद में ग्रामीणों की भीड़ मौके पर जुटी रही। दुकानदार ने बताया कि आग लगने से रेडीमेड कपड़े और फर्नीचर पूरी तरह नष्ट हो गए हैं। उन्हें लाखों रुपये के आर्थिक नुकसान का हुआ है। आग लगने का स्पष्ट कारण अभी तक ज्ञात नहीं है। शॉर्ट सर्किट से हादसा होने की आशंका जताई जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.