अयोध्या, दिसम्बर 3 -- कुमारगंज,संवाददाता। खांडसा मोड़ स्थित बाजार में एक कपड़ा व्यापारी के प्रतिष्ठान पर जीएसटी के अधिकारियों ने छापा मारा। खबर फैलते ही बाजार के अन्य कपड़ा व्यापारियों में हड़कंप मच गया और सभी अपनी दुकानों को बंद कर भाग गए। तीन घंटे से अधिक समय तक जांच में बड़े पैमाने में जीएसटी चोरी पकड़े जाने की चर्चा है। बुधवार की दोपहर डेढ़ बजे के बाद एकाएक असिस्टेंट जीएसटी कमिश्नर सुगंधा सिंह के नेतृत्व में कई अन्य अधिकारी शुभम वस्त्रालय के यहां पंहुचे और टैक्स से जुड़े कागजात मांगे। इस बीच ग्राहकों के आवागमन को बंद कर दिया गया। लेखाजोखा की जांच कई घंटे चली। इसी बीच अन्य व्यापारियों को भी छापे की सूचना मिली तो वे अपनी दुकानों तत्काल बंद कर दिए।असिस्टेंट जीएसटी कमिश्नर सुगंधा सिंह ने बताया कि शुभम वस्त्रालय पर छापेमारी के दौरान बिल, बाउचर, स...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.