कौशाम्बी, दिसम्बर 24 -- मंझनपुर, संवाददाता कौशाम्बी थाना क्षेत्र के रसूलपुर बड़गांव में रहने वाले बुजुर्ग दंपती इकलौते बेटे के आतंक से परेशान हैं। उन्होंने एसपी से जान-माल की सुरक्षा की गुहार लगाई है और आशंका जाहिर की है कि कार्रवाई नहीं हुई तो बेटा दोनों की हत्या कर देगा। मामले में कप्तान के आदेश पर मुकदमा कायम कर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। रसूलपुर बड़गांव निवासी दुर्गा प्रसाद ने बताया कि उनके दो बेटियां व एक बेटा मुन्ना लाल है। सभी की शादी हो चुकी है। बेटियां ससुराल में रहती हैं। जबकि, बेटा अपने परिवार के साथ अलग रहता है। पीड़ित की मानें तो बेटे ने उसका और उसकी पत्नी का जीना मुहाल कर दिया है। आए दिन शराब पीकर आता है। इसके बाद गाली-गलौज करते हुए पिटाई करने पर आमादा हो जाता है। यूपी-112 पुलिस के आने पर ही उसका आतंक कम होता है। पुलिस पकड...