धनबाद, फरवरी 6 -- धनबाद, प्रमुख संवाददाता श्रेष्ठ के तूफानी दोहरे शतक की मदद से धनबाद ने रणधीर वर्मा ट्रॉफी के लिए खेले जा रहे अंतर जिला सीनियर क्रिकेट टूर्नामेंट में सरायकेला खरसावां को 284 रन के अंतर से पराजित कर दिया। इस जीत के साथ ही धनबाद का ग्रुप ए से क्वार्टर फाइनल में पहुंचना सुनिश्चित हो गया है। जियलगोरा स्टेडियम में गुरुवार को टॉस जीत सरायकेला खरसावां ने मेजबान टीम को पहले बल्लेबाजी के लिए आमंत्रित किया। धनबाद के कप्तान श्रेष्ठ ने 116 गेंद पर 245 रन की धमाकेदार पारी खेली। इसमें उन्होंने 20 चौक वह 19 छक्के उड़े। उनकी इस पारी की मदद से धनबाद में निर्धारित 50 ओवर में 9 विकेट पर 496 रनों का विशाल स्कोर खड़ा कर लिया। श्रेष्ठ के अलावा सुधीर राय ने 44 गेंद पर 60, युवराज सिंह ने 48 गेंदों पर अविजीत 73 और स्पर्श त्यागी ने 35 गेंद पर 44 र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.