नई दिल्ली, मार्च 26 -- गुजरात टाइटन्स को अपने होम ग्राउंड पर आईपीएल 2025 के अपने पहले मैच में हार का सामना करना पड़ा। हालांकि, पंजाब किंग्स के लिए 243 रन बनाने के बावजूद जीत मुश्किल लग रही थी, लेकिन कुछ ओवरों में गुजरात के बल्लेबाजों ने कम रन बनाए, जिसके कारण टीम को हार का सामना करना पड़ा। कप्तान शुभमन गिल ने बल्लेबाजों के अलावा गेंदबाजों और फील्डर्स की क्लास लगाई। उन्होंने बताया कि जिन 6 ओवरों में कम रन बने, उस वजह से टीम को हार का सामना करना पड़ा। पहले तीन ओवरों में सिर्फ 17 रन बने और 15 से 17 वें ओवर में कुल 18 रन बने। इसके अलावा गेंदबाजी और फील्डिंग भी उतनी अच्छी नहीं थी। शुभमन गिल ने पोस्ट मैच प्रेजेंटेशन सेरेमनी में कहा, "मुझे लगता है कि जब हम गेंदबाजी और बल्लेबाजी कर रहे थे, तब हमें मौके मिले, लेकिन उन मौकों को हम भुना नहीं पाए। बह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.