नई दिल्ली, अप्रैल 11 -- रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को आईपीएल 2025 में दूसरी हार का सामना करना पड़ा है। दिल्ली कैपिटल्स ने गुरुवार को चिन्नास्वामी स्टेडियम में बेंगलुरु को 6 विकेट से मात दी। 164 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए दिल्ली कैपिटल्स को आरसीबी ने शुरुआती झटके दिए थे लेकिन केएल राहुल की नाबाद 93 रन की पारी ने बेंगलुरु से जीता हुआ मैच छीन लिया। हालांकि मैच के दौरान पूर्व कप्तान विराट कोहली किसी चीज से नाखुश दिखे और दिनेश कार्तिक से शिकायत करते हुए नजर आए। फैंस का मानना है कि शायद वह कप्तान रजत पाटीदार से नाराज हुए थे। दिल्ली कैपिटल्स की पारी के दौरान 15वें ओवर में केएल राहुल ने जोश हेजलवुड के ओवर में 22 रन बनाकर मैच का रूख बदल दिया। उन्होंने तीन चौके और एक छक्का लगाया। आरसीबी इस ओवर से ऊबर नहीं सकी और दिल्ली ने फिर आसानी से जीत हासिल क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.