धनबाद, फरवरी 21 -- कप्तान योगेश भास्कर (126 रन) के आलराउंड प्रदर्शन की मदद से रामगढ़ ने शुक्रवार को खेले गए जेएससीए अंतर जिला अंडर-23 प्लेट टूर्नामेंट में पलामू को 165 रन के विशाल अंतर से हरा दिया। ग्रुप ए के तीन मैचों में एक मैच जीतने वाली पलामू की टीम इस हार के साथ ही टूर्नामेंट से बाहर हो गई है। वहीं दो जीत के बाद रामगढ़ की टीम ग्रुप ए के टाप पर आ गई है। मुगमा के प्रभात स्टेडियम में टॉस पलामू ने जीता और रामगढ़ से पहले बल्लेबाजी के लिए कहा। रामगढ़ की टीम 45.5 ओवर में 254 रन बनाकर आउट हो गई। एक समय रामगढ़ की टीम 45 रनों पर पांच विकेट गंवाकर संघर्ष कर रही थी। ऐसे वक्त में कप्तान योगेश भास्कर ने मनीष कुमार के साथ मिलकर 179 रन की साझेदारी निभाई। योगेश ने 126 गेंदों में 126 रन की शतकीय पारी खेली जबकि मनीष कुमार ने भी 88 रनों की शानदार पारी ख...