चाईबासा, मार्च 20 -- चाईबासा। झारखण्ड स्टेट क्रिकेट एसोशिएशन के तत्वावधान में पश्चिमी सिंहभूम जिला क्रिकेट संघ द्वारा आयोजित अंतर जिला महिला अंडर -19 क्रिकेट प्रतियोगिता के अंतर्गत गुरुवार को खेले गए मैच में सिमडेगा ने कप्तान प्रियंका लूथरा की शानदार बल्लेबाजी (90 रन) की बदौलत खूँटी को 46 रनों से पराजित कर जीत का खाता खोला। आज की जीत के साथ सिमडेगा एवं खूँटी के चार-चार अंक हो गए हैं परंतु नेट रन रेट के आधार पर अंक तालिका में खूँटी सिमडेगा से उपर है। सिमडेगा का अंतिम लीग मैच गुमला से 22 मार्च को खेला जाएगा और अगर सिमडेगा वो मैच जीत जाती है तो उसका सुपर डिवीजन में क्वालीफाई करना पक्का हो जाएगा। ज्ञातव्य हो कि धनबाद की टीम अपने शुरुआत के दोनों मैच जीतकर आठ अंकों के साथ पहले ही सुपर डिवीजन में क्वालीफाई कर चुकी है। चाईबासा के बिरसा मुंडा क्रि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.