फतेहपुर, फरवरी 2 -- हथगाम, संवाददाता। हथगाम के शाहपुर क्रिकेट प्रीमियर का फाइनल बड़ी बाग मैदान में खेला गया। जहां पर ऐरायां और शाहपुर के बीच हुए मुकाबला में पहले बल्लेबाजी के लिए उतरी ऐरायां के कप्तान शादाब जैदी ने ताबड़तोड़ शुरुआत की। टीम ने निर्धारित दस ओवरों में 109 रन का स्कोर खड़ा किया। फाइनल मुकाबला जीतने को उतरी शाहपुर की ओपनिंग साझेदारी ने एकतरफा मैच का माहौल बना दिया। तेजी से रन बनाकर जीत दर्ज करने में विकेट गिरते चले गए। जिससे टीम दबाव में आ गई। आखिरी ओवर तक पहुंचे टक्करी मुकाबला में 14 रनों की दरकार थी लेकिन 11 रन ही बना सके और तीन रनों से हार का सामना करना पड़ा। ऐरायां ने फाइनल अपने नाम किया और जश्न मनाया। वहीं आकिब फारुकी ने विजेता टीम को ट्राफी व दस हजार की राशि सौंपी। वहीं उपविजेता को भी ट्राफी देकर सम्मानित किया। यहां नवाज...