बलिया, जनवरी 24 -- नगरा, हिन्दुस्तान संवाद। ताड़ीबड़ागांव में आयोजित शिवकुमार सिंह राज्यस्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिता के क्वार्टर फाइनल का दूसरा मैच शनिवार को बलिया व देवरिया के बीच खेला गया। देवरिया ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 18.4 ओवर में 138 रन बनाए। बलिया की टीम ने 8 विकेट खोकर ही जीत का लक्ष्य हासिल कर लिया। बलिया की ओर से कप्तान अमरेंद्र तिवारी ने पांच छक्के और तीन चौके की मदद से 41 गेंद पर नाबाद 55 रनों की आतिशी पाली खेली। हिमांशु सिंह ने 23 गेंद पर 5 चौकों की सहायता से 24 रनों का योगदान दिया। मैन ऑफ द मैच अमरेंद्र तिवारी चुने गए। अंपायर हीरालाल सिंह व रघुधन प्रसाद थे। इस दौरान राजीव सिंह, सुनील सिंह, शुभम सिंह, मैनुद्दीन अंसारी, मुकेश सिंह, शैलेश्वर सिंह, रमेश, शैलेश यादव आदि थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.