बस्ती, फरवरी 6 -- कप्तानगंज। राष्ट्रीय राजमार्ग पर गुरुवार की देर शाम कप्तानगांज के ककुआ रावत गांव में अज्ञात वाहन की चपेट में आकर एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे इलाज के लिए सीएसी में भर्ती कराया गया, जहां से इलाज के बाद जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया। घटना तकरीबन 6:00 बजे की बताई जा रही हैं। पैदल जा रहे व्यक्ति को अज्ञात वाहन ने ठोकर मार दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल की पहचान वैभव पाठक निवासी रामपुर रेवटी थाना मुंडेरवा के रूप में हुई। थानाध्यक्ष कप्तानगंज आलोक श्रीवास्तव ने बताया कि घायल को जिला अस्पताल भेजवा दिया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...