कुशीनगर, फरवरी 20 -- कुशीनगर। शासन स्तर पर फीडिंग में हुई गड़बड़ी का खामियाजा कप्तानगंज तहसील के क्षेत्र के 17 गांवों के किसान भुगत रहे हैं। फॉर्मर रजिस्ट्रेशन के लिए बने फार्मर रजिस्ट्री पोर्टल के बकेट (मैपिंग) में इस तहसील के 17 गांवों का नाम शो नहीं कर रहा है, जहां जाकर किसान अपना रजिस्ट्रेशन करवा सके। रजिस्ट्रेशन नहीं होंने से किसानो को पीएम सम्मान निधि सहित अन्य योजनाओं से वंचित होने की चिंता सता रही है। फार्मर रजिस्ट्री के लिए प्रशासन दिन रात एक किये हुए है। इसके लिए सभी सीएससी सनचालको को शाम 5 बजे तक रजिस्ट्रेशन करने का आदेश जारी किया गया है। वहीं कप्तानगंज तहसील के 17 गांव ऐसे है, जिनका मैपिंग ही पोर्टल पर नहीं है। इस वजह से इन गांवों के किसानों के समक्ष रजिस्ट्रेशन के लिए संकट छाया हुआ है, जिन गांवों के किसानों का मिसमैचिंग के कारण...