धनबाद, दिसम्बर 20 -- भौरा, प्रतिनिधि। पूर्वी झरिया क्षेत्र अन्तर्गत बोर्रागढ़ ओपी के कपूरगढ़ा से बड़े पैमाने पर कोयला का अवैध खनन हो रहा है। इस स्थान पर कोयला तस्करों ने कम्पनी के समांतर ही छह अंडर खदानें खोल रखी है। यहां प्रतिदिन 60 से 70 टन से अधिक कोयला निकाला जा रहा है। इस बात का खुलासा शुक्रवार को उस समय हुआ जब क्षेत्र के महाप्रबंधक के आदेश पर क्षेत्र के नोडल अधिकारी अभिषेक झा, आंतरिक सुरक्षा बल के सुरेन्द्र सिंह उक्त स्थान पर जांच करने पहुंचे। उक्त अधिकारियों के आंखों के सामने ही करीब 4 से 5 हजार बोरे में भरा कोयला रखा हुआ था। छापेमारी में करीब 200 टन से अधिक कोयला जब्त भी किया गया है। बताते हैं कि उक्त स्थान पर कंपनी की जमीन पर ही आधा दर्जन अंडर ग्राउंड खदान खोल कर दिन रात दिहाड़ी मजदूर लगा कर कोयला का अवैध खनन कर रहे हैं। बाद में ...